1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Corruption is a threat to democracy: PM Narendra Modi

भ्रष्टाचार लोकतंत्र को फलने फूलने नहीं देता : पीएम मोदी

सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा

Narendra Modi
नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) के हीरक जयंती समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार सामान्य अपराध नहीं है। यह गरीब स उसका हक छीनता है और अनेक अपराधों को भी जन्म देता है। भ्रष्टाचार के कारण युवाओं के सपने बलि चढ़ जाते हैं। यह प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। 
 
पीएम मोदी ने सीबीआई की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीबीआई न्याय के ब्रांड के रूप में जाना जाता है। सीबीआई के अनेक उपलब्धियां हैं और इसे अब और मजबूत किया जा रहा है। सीबीआई पर जनता का काफी भरोसा है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि लोग किसी भी मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन करते हैं। 
 
मोदी ने कहा कि जब सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार होता है तो वह लोकतंत्र को फलने फूलने नहीं देता। भ्रष्टाचार के कारण भाई-भतीजावाद और परिवारवाद को बढ़ावा मिलता है। ऐसी स्थिति में राष्ट्र का सामर्थ्य प्रभावित होता है। जब राष्ट्र का सामर्थ्य प्रभावित होता है तो इसका असर विकास पर होता है। 

कब हुई सीबीआई की स्थापना : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई (CBI) की स्थापना 1941 के स्पेशल पुलिस स्टेबलिशमेंट के तहत 1 अप्रैल 1963 को हुई थी। इसका मुख्‍यालय दिल्ली में है एवं वर्तमान में इसके डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल हैं। 3 अप्रैल 2023 को सीबीआई के पुणे, शिलांग और नागपुर ऑफिस का भी मोदी ने शुभारंभ किया। 
 
अगला लेख
Mumbai में Bike पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार