1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cec-gyanesh-kumar-chhattisgarh-visit-cancelled-opposition-protest

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

Gyanesh Kumar chhatisgarh tour cancled
दिल्ली में SIR को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच बढ़ते टकराव के बीच मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टल गया है। CEC आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने वाले थे। विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। ALSO READ: विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा
 
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का छत्तीसगढ़ दौरा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित कर दिया गया है। दौरे की नई तारीख बाद में आयोग की ओर से बताई जाएगी।
 
गौरतलब है कि CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का छत्तीसगढ़ दौरा 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था। कार्यक्रम के तहत उन्हें राज्य के कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाना था। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया था। ALSO READ: विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा
 
2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 10 अक्टूबर को भी सीजेपी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।
अगला लेख
LIVE: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल, 9 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे