सम्बंधित जानकारी
- भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण से क्यों फंसा पेंच, क्या मुश्किल हो रहा है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023?
- नवाज़ शरीफ़ की वापसी से पाकिस्तान में कितना बदलाव होगा?
- Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट
- Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट, 15 मंत्रियों, 5 मौजूदा निर्दलीय विधायकों और पूर्व मुख्य सचिव का नाम शामिल
- 765 जिलों में ‘रथ प्रभारी’ के रूप में तैनात अधिकारी, PM मोदी को खरगे का लेटर- 'ब्यूरोक्रेसी और आर्म्ड फोर्सेज को राजनीति से दूर रखें'
केजरीवाल बोले, 2024 में BJP को हटाना बड़ी देशभक्ति, देश में डर का माहौल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना 'देशभक्ति का सबसे बड़ा काम' होगा। केजरीवाल ने भाजपा पर 2 बार सत्ता में रहने के बावजूद देश को प्रगति की ओर ले जाने में विफल रहने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। केजरीवाल ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि देश में हर तरफ माहौल बेहद खराब हो गया है और इस तरह का ध्रुवीकरण समाज में पहले कभी नहीं देखा गया। इतनी लड़ाई, हिंसा, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट पहले कभी नहीं देखी गई। कहीं भी शांति नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम होगा। उन्होंने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा। उन्होंने (भाजपा सरकार ने) जो फैसले लिए हैं, किसी को समझ में नहीं आ रहा कि वे क्यों लिए गए हैं?(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
