सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र, आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा
- बेंगलुरु में DCP ने प्रदर्शनकारियों के साथ गाया राष्ट्रगान, हो गया कमाल, वीडियो वायरल
- कर्नाटक के मंगलुरु में CAA पर बवाल, गोलीबारी में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत
- CAA पर मुंबई में हंगामा, अगस्त क्रांति मैदान पर उमड़ा जनसैलाब (फोटो)
- CAA पर राहुल गांधी बोले, भारत की आत्मा का अपमान कर रही है सरकार
CAA पर हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी और कर्नाटक में मोबाइल इंटरनेट बंद
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कई शहरों में इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया गया है।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी।
गाजियाबाद में भी गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रयागराज में भी 19 दिसंबर देर शाम से लेकर 20 दिसंबर सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित रहेंगी। यूपी के अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ में भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसक प्रदर्शन पर सख्त रुख अपनाया था और सार्वजनिक संपत्ति को हुई नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति से करने की बात की थी।
उधर कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड जिले में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। यह कदम मंगलुरु शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया गया।
इस बारे में जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह फैसला सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग रोकने और शांति व्यवस्था को भंग होने से बचाने के लिए किया गया है।
