1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka, Mangaluru CAA demonstrators

कर्नाटक के मंगलुरु में CAA पर बवाल, गोलीबारी में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत

Karnataka
मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को काबू करने लिए पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में 2 लोगों की मौत हो गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने पर कब्जा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की गई। 
 
पुलिस ने पुष्टि की कि 2 लोग पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 
 
मंगलुरु के 5 पुलिस थानों में शुक्रवार आधी रात तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। हिंसक झड़पों में 20 पुलिसवाले चोटिल हुए हैं। मृतकों की पहचान जलील कुदरोली (49) और नौशीन (23) के तौर पर की गई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से निपटते समय पुलिस को संयम बरतने का निर्देश दिया और आरोप लगाया कि प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का हाथ है।
 
मुस्लिमों में भय के कथित माहौल को दूर करने की कोशिश करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि उनके हितों की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की।
 
कर्नाटक के हुबली, कलबुर्गी, हासन, मैसुरु और बेल्लारी में प्रदर्शन हुए और पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया।
 
राज्य के हुबली, हासन, कलबुर्गी, मैसुरु और बेल्लारी में भी प्रदर्शन हुआ। बेंगलुरु और मंगलुरू सहित राज्य के विभिन्न भागों में 21 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू है।