सम्बंधित जानकारी
- नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?
- आतंकियों की मौत पर बौखलाए पाकिस्तान ने की गोलीबारी, BSF दे रहा है मुंहतोड़ जवाब
- पंजाब में BSF ने बरामद किए 2 पाकिस्तानी ड्रोन
- जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत
- जम्मू कश्मीर में LOC के पास BSF ने नष्ट की बारुदी सुरंग
BSF ने तस्करों पर कसा शिकंजा, इस साल 95 ड्रोन बरामद, ज्यादातर मामले पंजाब से
Border Security Force cracks down on smugglers : सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा कि इस साल कुल 95 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर मामले पंजाब से हैं। इस अपराध में कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में भी एक डेटाबेस तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों एवं हथियारों की सीमा पार से तस्करी की रोकथाम करने के लिए कर्मियों की तैनाती बढ़ाने और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने सहित कई कदम उठाए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पश्चिमी कमान पांच सीमांत क्षेत्रों- कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगी भारत-पाकिस्तान सीमा के प्रभावी प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।
खुरानिया ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि बीएसएफ और राज्य पुलिस ने 2023 में अब तक 95 ड्रोन जब्त किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पंजाब से हैं। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, इस अपराध में कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में भी एक डेटाबेस तैयार किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
