सम्बंधित जानकारी
- DPS द्वारका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस मौके पर
- Bomb Threats School: दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई स्कूल हुए बंद, बच्चे घर लौटे
- Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा
- LIVE: ट्रंप और जिनपिंग में टिकटॉक पर बनी बात, अगले साल चीन जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
- आलंद को लेकर EC का राहुल गांधी को जवाब, इसलिए हटे 6000 नाम
दिल्ली स्कूल बम धमकी : DPS द्वारका समेत कई स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल
डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले।
Delhi School bomb threat : दिल्ली के कई स्कूलों को शनिवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले। धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही बम स्कवाड, डॉग स्क्वाड और अग्निशमन दल की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्कूलों को पिछले कई महिनों से लगातार धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। हालांकि जांच के बाद हर बार यह धमकियां फर्जी ही निकली।#WATCH | Multiple schools in Delhi received bomb threat calls today. Among those targeted were DPS Dwarka, Krishna Model Public School and Sarvodaya Vidyalaya. Police teams, along with bomb disposal squads, were rushed to the schools. Students and staff were safely evacuated as… pic.twitter.com/QH4cKfsxcH
— ANI (@ANI) September 20, 2025
पुलिस भी हर बार धमकी की गहन जांच करती है लेकिन अब तक उसके हाथ खाली ही रहे हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इस तरह की धमकियां कौन दे रहा है? इन धमकियों के पीछे का मकसद क्या है?
edited by : Nrapendra Gupta
