1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 20 september 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (14:04 IST)

H1B Visa पर ट्रंप की सख्ती, सालाना लगेगी 88 लाख रुपए वीजा फीस

trump
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला किया। है। अब इस वीजा के सहारे अमेरिका में एंट्री लेने वाले लोगों को 1 लाख डॉलर सालाना (लगभग 88 लाख रुपए) फीस देनी होगी। इस बदलाव को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पल पल की जानकारी... 


02:04 PM, 20th Sep
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की सालाना फीस बढ़ाने के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा– जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट भारतीयों के लिए भारी पड़ गया। वहीं H-1B वीजा नियमों में बदलाव से भारतीयों पर पड़ने वाले को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।

12:16 PM, 20th Sep
गुजरात के भावनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 34,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। 

10:50 AM, 20th Sep
-उधमपुर जिले के सियोजधार इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का शहीद हो गया। 
-सेना ने पुंछ में एक तलाशी अभियान में 20 हथगोले व एक राइफल बरामद की है।

09:35 AM, 20th Sep
H-1B वीजा के नए आवेदन के लिए 100,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 88 लाख रुपए) सालाना की फीस अनिवार्य कर दी गई है। अब केवल शीर्ष योग्य अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवार ही इस वीजा के लिए पात्र होंगे।

07:42 AM, 20th Sep
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमने टिकटॉक डील को मंजूरी दे दी है। हम इस डील के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हमने लगभग 2 घंटे बातचीत की। हमने व्यापार, युद्ध के बारे में और हमने बहुत सी चीजों के बारे में बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।
 

07:42 AM, 20th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है। वे राज्य में 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
-डीपीएस द्वारका, सर्वोदय पब्लिक स्कूलों समेत दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद।
ये भी पढ़ें
Who Is Radhika Singh: कौन हैं डांसिंग कॉप रंजीत सिंह को गंदी गालियां देने वाली राधिका सिंह?