1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. big success for CBI in PNB scam

पीएनबी घोटाले में CBI को बड़ी सफलता, नीरव मोदी के साथी को भारत लाया गया

CBI
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में अहम आरोपी सुभाष शंकर परब को एक बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके भारत लाने में सफल रहा।
 
अधिकारियों ने बताया कि परब ‘फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था। काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को ‘‘निर्वासित किए जाने के बाद मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
 
नीरव मोदी घोटाला उजागर होने के बाद लंदन फरार हो गया था। इसके बाद लंदन की अदालत ने उसे वहां की जेल में बंद करने का आदेश दिया। भारत की जांच एजेंसी उसे लगातार देश वापस लाने का प्रयास कर रही है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश के खरगोन में दूसरे दिन भी हिंसा, गुजरात के हिम्मतनगर में भी पथराव