सम्बंधित जानकारी
- एलोपैथी पर बाबा रामदेव के मूल बयान के रिकॉर्ड को देखेगा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या है मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव से एलोपैथी पर अपने बयान का मूल रिकॉर्ड पेश करने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बाबा रामदेव, सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग
- International Yoga Day : कांग्रेस नेता सिंघवी का विवादित ट्वीट, बाबा रामदेव ने दिया जवाब
- डॉक्टरों पर हमलों के खिलाफ कल देशव्यापी प्रदर्शन करेगा IMA
रामदेव का एलोपैथी पर डॉक्टरों पर तंज, ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप
योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर डॉक्टरों पर तंज कसते हुए एलोपैथी पर ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है।
बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं। रिसर्च पेपर तक में ड्रग माफियाओं का रोल है। वह रिसर्च को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं।
रामदेव ने कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि योग करने से इम्युनिटी बढ़ी रहेगी। उन्होंने गिलोय और नीम के बारे में चल रही खबरों को अफवाह और आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बताया। बाबा ने कहा कि आयुर्वेद और योग में कई गंभीर रोगों का उपचार करने की क्षमता है।
