सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra: शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे के CM बने रहने के लिए मंदिरों में कर रहे पूजा अर्चना
- Maharashtra Elections: फडणवीस का दावा, वोट प्रतिशत बढ़ा, महायुति की बनेगी सरकार
- आरक्षण को लेकर जरांगे ने साधा महायुति सरकार पर निशाना
- कांग्रेस ने महाराष्ट्र को निवेश से वंचित करने की साजिश रचने का लगाया आरोप
- Maharashtra Election : जयराम रमेश बोले- शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है महायुति सरकार, अगले महीने उन्हें मिलने जा रही सज़ा
सच हुई अमृता फडणवीस की भविष्यवाणी, मौसम भी बदला, देवेन्द्र की भी CM के रूप में वापसी
Devendra Fadnavis will be Chief Minister of Maharashtra: वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अजित पवार के समर्थन से कुछ घंटों के लिए मुख्यमंत्री बने देवेन्द्र फडणवीस को 'बेआबरू' होकर मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। दरअसल, उस चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर बहुमत तो हासिल कर लिया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई तनातनी के बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था और उद्धव कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बन गए थे। ऐसे में फडणवीस हाथ मलते रह गए थे, साथ ही उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। क्योंकि उन्होंने ताबड़तोड़ राजभवन में जाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
क्या था अमृता का ट्वीट : जिन अजित पवार के भरोसे फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, ऐन मौके पर उन्होंने भी फडणवीस को अंगूठा दिखा दिया था। फडणवीस मुख्यमंत्री तो बन गए थे, लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय फडणवीस की पत्नी अमृता का एक ट्वीट काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'पलट के आऊंगी शाखों पर खुशबुएं लेकर, खिज़ां की ज़द में हूं मौसम ज़रा बदलने दे'।
अमृता की पोस्ट पर गौर करें तो यह मौसम काफी हद तक उसी समय बदल गया था, जब देवेन्द्र फडणवीस ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 2024 के चुनाव के बाद अमृता की पंक्तियां पूरी तरह सटीक बैठ रही हैं। देवेन्द्र फडणवीस की एक बार फिर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी होने जा रही है। इस बार तो महायुति सरकार को बहुमत का भी संकट नहीं है। बाजी पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है।
भाजपा का शानदार प्रदर्शन : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे महायुति की उम्मीदों से कहीं ज्यादा अनुकूल हैं। अकेले भाजपा ने ही राज्य में 132 सीटें जीती हैं। दूसरी ओर, सहयोगी शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। पांच निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। ऐसे में भाजपा पर अब सहयोगी दलों का दबाव भी नहीं रहेगा। अमृता फडणवीस की यह पोस्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
उस समय ट्विटर (अब एक्स) पर अमृता की पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कुछ इस तरह कमेंट किए थे : ट्विटर पर संदीप नामक एक व्यक्ति ने कटाक्ष किया था कि वहिनी मैं आपके लिए बहुत दुखी हूं। आप स्टेज शो नहीं कर पाएंगी और पार्टियां भी अटेंड नहीं कर पाएंगी। पल्लवी ने लिखा था- वहिनी आप जल्दी ही वापस आओगी। रितु ने लिखा चिंता न करें, आप फिर से वापसी करेंगे।पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर,
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) November 26, 2019
खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दे! Thanks Mah for memorable 5yrs as your वहिनी !The love showered by you will always make me nostalgic! I tried to perform my role to best of my abilities-with desire only to serve & make a positive diff???? pic.twitter.com/ePUzQgR9o5
पंडित राकेश शर्मा नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- शाबाश!! आपके जज्बे को प्रणाम, हम आपके साथ हैं और उस पल का हमें भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। बहुत खुशनसीब हैं देवेन्द्र फडणवीस भाई, जिनको आप जैसी जीवनसंगिनी मिली। मुकेश यादव ने लिखा था- जिसने संविधान में विश्वास नहीं किया, कोर्ट ने उसे वापसी का टिकट दे दिया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
