शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ajit Pawar plane crash Rohit has leveled several allegations
Last Updated : बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (13:09 IST)

अजित पवार प्लेन क्रेश पर भतीजे रोहित ने लगाए कई आरोप, प्‍लेन क्रेश में पवार की हुई थी मौत

ajit pawar passes away in plane crash
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी की एयरक्राफ्ट दुर्घटना पर अब नया विस्फोटक मोड़ आ गया है। NCP (SP) विधायक और उनके भतीजे रोहित पवार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने दावा किया है कि यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि संभवतः एक साज़िश भी हो सकता है।

उन्होंने विमान की उड़ान से लेकर क्रैश के आखिरी सेकंड तक कई बड़े सवाल उठाए। रोहित पवार ने दावा किया कि कई स्रोतों से विस्तृत जानकारी जुटाने के बाद ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, उन्हें एयरलाइन कंपनी वीएसआर, बुकिंग संभालने वाली कंपनी एरो और पायलट सुमित कपूर पर संदेह है।

रोहित पवार ने कहा कि उन्हें इस मामले में जानकारी इसलिए जुटानी पड़ी क्योंकि जांच एजेंसियां बहुत धीमी गति से काम कर रही थीं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ़ किया कि डीजीसीए और सरकार के ख़िलाफ़ उनका कोई आरोप नहीं है।

रोहित पवार ने कहा, "मैंने, मेरी टीम और मेरे दोस्तों ने उन लोगों की मदद से यह जानकारी जुटाई जिनसे हम संपर्क कर सके। यह जानकारी हमें कहां से मिली, इसका जवाब अजित दादा से मिले भरोसे और प्यार में है। अगर हर संभव तरीके से जांच की जाए, तो सच्चाई सामने आ सकती है।

विजिबिलिटी और ट्रांसपोंडर का रहस्य : रोहित ने DGCA रिपोर्ट और केंद्रीय रिपोर्ट के बीच समय में अंतर का मुद्दा उठाया। उनका दावा है कि आखिरी एक मिनट का ट्रांसपोंडर डेटा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या इसे जानबूझकर बंद किया गया? उन्होंने ब्लैक बॉक्स की पूरी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों जैसे NTSB और UK की AAIB को भी जांच में शामिल किया जाए।

बता दें कि महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार का पिछले दिनों प्‍लेन क्रेश में निधन हो गया था। वे बारामती सभा करने जा रहे थे। अब इस पर सवाल उठ रहे हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
पति से रिश्ते सुधारने के लिए तांत्रिक के पास गई थी, उसी से कर बैठी अफेयर, हो गई फरार