1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. air india express terminated 25 employees

एयर इंडिया एक्सप्रेस का सख्‍त एक्शन, 25 कर्मचारी निष्कासित

air india express
air india express : सामूहिक छुट्टी पर गए स्टाफ पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों को निष्कासित किया गया है, वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। साथ ही उनका व्यवहार भी ठीक नहीं था। ALSO READ: Air India Express मामले में DGCA से जानकारी मांगेगा श्रम विभाग
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात से अचानक 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश ले लिया था। इस वजह से 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई थी। इस वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरु समेत अनेक हवाई अड्डों पर कंपनी का विमान परिचालन अवरुद्ध हो गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन लगभग ठप होने से करीब 15 हजार यात्री प्रभावित हुए थे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है और एयरलाइन को कर्मचारियों के साथ मुद्दे तुरंत हल करने को कहा है। ALSO READ: Air India Express ने रद्द कीं 80 से अधिक उड़ानें, असुविधा पर जताया खेद
 
एयर इंडिया एक्सप्रेस चालक दल के एक संघ ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि विमानन कंपनी में कुप्रबंधन की स्थिति है और कर्मचारियों के साथ समान बर्ताव नहीं किया जा रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (एआईएक्सईयू) एक पंजीकृत कर्मचारी संगठन है, जो चालक दल के करीब 300 सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें अधिकतर वरिष्ठ कर्मी हैं। संघ ने आरोप लगाया था कि कंपनी में कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है।
 
बताया जा रहा है कि विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से इसके चालक दल के कुछ सदस्यों में असंतोष व्याप्त है। एयरलाइन के कथित कुप्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तौर पर चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी है।
Edited by :Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव