सम्बंधित जानकारी
- K4 Missile : समुद्र की गहराई से निकलेगा भारत का 'ब्रह्मास्त्र', दहल जाएगा दुश्मन
- पृथ्वी-2 मिसाइल का रात के समय सफलतापूर्वक परीक्षण
- 2000 किमी तक की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण
- भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम, निष्क्रिय की 2 टैंकरोधी मिसाइल
- अबकी बार, पाकिस्तान पर 'मिसाइल से प्रहार'
Agni-3 missile | परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 मिसाइल का पहली बार रात में हुआ परीक्षण
बालासोर (ओडिशा)। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम एवं सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को यहां एक मोबाइल लॉंचर से प्रथम रात्रिकालीन परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मिसाइल 3500 किमी से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
यह परीक्षण ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप स्थित समन्वित परीक्षण रेंज से किया गया। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल के मार्ग की निगरानी की जा रही है और परीक्षण के नतीजे का इंतजार है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा कि अग्नि-3 श्रृंखला में यह चौथा उपयोगकर्ता परीक्षण है जो मिसाइल के कार्य निष्पादन को दोहराने के लिए किया गया।
पहली बार रात के समय में परीक्षण किया गया। अग्नि-3 हाईब्रिड दिशा-निर्देशन और नियंत्रण प्रणाली से लैस है। इस पर अत्याधुनिक कंप्यूटर भी लगा हुआ है।
