मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India Carries Out Test firing of 2,000 KM Strike Range Agni-2 Ballistic Missile
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 नवंबर 2019 (21:16 IST)

2000 किमी तक की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण

Agni-2
बालासोर। भारत ने शनिवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है। अग्नि-2 मिसाइल जमीन से जमीन पर हमला करने वाली एक शक्तिशाली मिसाइल है।
 
भारतीय सेना की रणनीतिक कमान ने आज रात 7 बजकर 32 मिनट पर यहां अब्दुल कलाम द्वीप के कॉम्पलेक्स-4 से सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया।
 
अग्नि-2 के इस परीक्षण से सेना की बिना रक्षा वैज्ञानिकों की मदद से मिसाइल परीक्षण करने की क्षमता को बल मिलेगा। अग्नि-2 ठोस ईंधन प्रणाली पर आधारित है। अग्नि-2 को वर्ष 2004 में ही सेना में शामिल किया जा चुका है।
 
अग्नि-2 एक टन भार तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। इसे आवश्यकता पड़ने पर 3 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया भी जा सकता है। करीब 20 मीटर लंबी इस मिसाइल का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की आधुनिक प्रणाली प्रयोगशाला ने किया है।
ये भी पढ़ें
ट्रांसफर से नाराज दरोगा ने लगा दी 50 किमी तक दौड़, बीच में हुए बेहोश