1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. etawah police daroga transfer issue falling unconscious

ट्रांसफर से नाराज दरोगा ने लगा दी 50 किमी तक दौड़, बीच में हुए बेहोश

Etawah
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में ट्रांसफर किए जाने से नाराज दरोगा ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए 50 किलोमीटर तक पैदल दौड़ लगा दी। दौड़ने के बीच वे गिरकर बेहोश हो गए। दरोगा का कहना था कि अधिकारों का दुरुपयोग करके उसका तबादला किया गया है।
 
इटावा पुलिस लाइन में तैनात विजय प्रताप का तबादला एसएसपी ने जिले से 60 किमी दूर बिठौली में कर दिया था। इसके चलते वे काफी परेशान हो गए थे।
 
विजय प्रताप ने एसएसपी से अनुरोध किया तो उन्होंने मौखिक रूप से पुलिस लाइन में रहने को कह दिया, लेकिन ट्रांसफर वाला आदेश रद्द नहीं हो पाया। (Photo courtesy : ANI Twitter)
अगला लेख
2000 किमी तक की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण