1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. big action by Chief Minister Dr. Mohan Yadav in siaa controversy

सिया विवाद में मुख्यमंत्री CM डॉ. यादव की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS को हटाया

Sia dispute
सिया विवाद पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्ती दिखाते हुए 2 आईएएस को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। IAS नवनीत मोहन कोठारी और IAS उमा आर महेश्वरी पर गाज गिरी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जबरदस्त एक्शन में दिखे। उन्होंने मध्यप्रदेश में स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) विवाद के चलते दो आईएएस को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

सीएम डॉ. यादव ने पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के प्रमुख सचिव डॉ नवनीत मोहन कोठारी और वि.क.अ. सह आयुक्त-सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (अतिरिक्त प्रभार)  उमा माहेश्वरी का टांसफर कर दिया। शासन ने कोठारी को राज्य के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार