1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Abhijit Gangopadhyay joins bjp

अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, 2 दिन पहले छोड़ा था जज पद

abhijit gangopadhyay
Abhijit Gangopadhyay news in hindi : कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के 2 दिन बाद अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासन को बाहर करना है।
 
भाजपा में शामिल होने के बाद गंगोपाध्याय का साल्ट लेक स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।
 
भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है।
 
हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
अगला लेख
Live : श्रीनगर में पीएम मोदी बोले, नए जम्मू कश्मीर की आंखों में उम्मीद