सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट
- पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश
- एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र पर उठाए जा रहे हैं सवाल
- क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने
- कौन हैं स्वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?
अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था
Amarnath Yatra registration : जम्मू-कश्मीर में होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक 65,000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 52 दिवसीय यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल को शुरू हुआ और बड़ी संख्या में लोग परमिट हासिल करने के लिए नामित बैंक शाखाओं में पहुंचे। पंजीकरण प्रक्रिया पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 540 शाखाओं में की जा रही।
देश भर में पीएनबी की विभिन्न शाखाओं में शुक्रवार शाम तक 65,000 से अधिक यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से 70 फीसदी पुरुष और 30 फीसदी महिलाएं हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं, पहला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम से होता हुआ पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग।
ऑफलाइन नहीं होगा रजिस्ट्रेशन : अधिकारियों ने बताया कि पहले फार्म हाथ से भरकर जमा कराए जाते थे लेकिन 2022 में आधार प्रमाणीकरण के आधार पर फार्म भरने की पद्धति को अपनाया गया था इसलिए फार्म अब ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।
इन लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं : वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले बोर्ड के मुताबिक, 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
