• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 18 May 2024
Last Updated : शनिवार, 18 मई 2024 (09:55 IST)

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें - Latest prices of petrol diesel on 18 May 2024
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी और मंदी का दौर जारी है लेकिन पेट्रोल-डीजल (Petrol Diese) की कीमतों पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच देश में ऑइल (oil) मार्केटिंग कंपनियों ने सुबह 6 बजे फ्यूल के नए भाव अपडेट कर दिए हैं। आज भी देशभर के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों व राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में घटे और बढ़े जरूर हैं।
 
कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं : छत्तीसगढ़, बिहार, असम, केरल और झारखंड समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक समेत में कुछ प्रदेशों में ईंधन के दाम कम हुए हैं।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.72 प्रति लीटर और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.90 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 और लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.76 प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था