गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 november : big news
Written By
Last Updated : गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (17:25 IST)

किसान आंदोलन से लेकर निवार तूफान तक, जानिए आज की बड़ी खबरें

किसान आंदोलन से लेकर निवार तूफान तक, जानिए आज की बड़ी खबरें - 26 november : big news
नई दिल्ली। दिल्ली में किसान आंदोलन, तमिलनाडु और पुड्‍डुचेरी में निवार तूफान के असर और महान फुटबॉलर माराडोना का निधन... देखिए आज की बड़ी खबरें...
 
सुर्खियों में : तमिलनाडु और पुड्डूचेरी में समुद्र तट से टकराया निवार 
देर रात तमिलनाडु और पुड्‍डुचेरी में समुद्री तट से टकराया निवार तूफान। भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव। तेज हवाओं से कई पेड़ गिरने की भी खबर। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब थोड़ा कमजोर होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अगले कुछ घंटों में कमजोर हो जाएगा तूफान।


05:21 PM, 26th Nov
लंदन। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक विनिर्माण त्रुटि को स्वीकार किया है जिससे कोविड-19 के प्रायोगिक टीके के शुरुआती नतीजों पर सवाल उठ रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले कंपनी और विश्वविद्यालय ने कहा था कि प्रायोगिक टीका बेहद प्रभावी है।
एस्ट्राजेनेका ने मानी गलती, कोरोना वैक्सीन के शुरुआती नतीजों पर उठे सवाल 

05:17 PM, 26th Nov

कांग्रेस एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है। गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व को लेकर मुखर हो रहे हैं। यूं तो कांग्रेस कई बार टूटी है, फिर से खड़ी भी हुई है। एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस टूट सकती है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में देखें तो कांग्रेस अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। 

03:13 PM, 26th Nov
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के परिम्पोरा की बाहरी सीमा पर गुरुवार को त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) पर हुए एक आतंकी हमले में 2 जवान शहीद हो गए। हमले में 1 सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है।

08:19 AM, 26th Nov
महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। पेले की ही तरह 10 नंबर की जर्सी पहनने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे। पिछले लंबे समय से वे कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे।
 

08:16 AM, 26th Nov
किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन, सुरक्षा सख्‍त
केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’। दिल्ली से सटी सीमाओं पर सुरक्षा सख्त। हरियाणा ने भी पंजाब से लगी सीमा सील की। दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से बाहर नहीं चलेगी मेट्रो।