सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में क्यों छिड़ी लुंगी बनाम धोती की बहस, क्या है इसका नवीन पटनायक कनेक्शन?
- लोकसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग... राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की परीक्षा
- मतदान करो पोहा-जलेबी और आइसक्रीम खाओ, इंदौर में मतदान बढ़ाने के लिए बनाया लजीज प्लान
- कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा ने बदली रणनीति
- सौरभ भारद्वाज ने की तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मुलाकात
Live Updates : पीएम मोदी और राहुल के बयान का EC ने लिया संज्ञान, पार्टी अध्यक्षों से मांगा जवाब
25 april updates : पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, पार्टी अध्यक्षों से 29 अप्रैल तक मांगा जवाब। पल-पल की जानकारी...
12:47 PM, 25th Apr
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित MCC उल्लंघनों का संज्ञान लिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। ECI ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है।
ECI ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू किया और पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया। पहले कदम के रूप में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के खिलाफ MCC उल्लंघनों के आरोपों का भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ आदान-प्रदान किया गया। ECI ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है।
12:46 PM, 25th Apr
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने भी भरा नामांकन।
#WATCH | Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav files his nomination from Kannauj.
— ANI (@ANI) April 25, 2024
(Video Source: District PRO)#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/zrMkZvWrCz
11:18 AM, 25th Apr
नामांकन भरने लखनऊ से कन्नौज के लिए निकले अखिलेश यादव, दोपहर 12 बजे भरेंगे नामांकन।
राहुल गांधी 1 मई को अमेठी से कर सकते हैं नामांकन। बहन प्रियंका गांधी भी रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव।
08:26 AM, 25th Apr
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट से पहले अखिलेश के भतीजे (मुलायम सिंह के बड़े भाई के पोते) तेजप्रताप के नाम की घोषणा की गई थी।
ALSO READ: कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा ने बदली रणनीतिमाननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 24, 2024
08:19 AM, 25th Apr
तीसरे चरण के लिए तेज हुआ चुनाव प्रचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में करेंगे 4 चुनावी सभाएं। वहीं अमित शाह तेलंगाना और ओडिशा में चुनावी रैलियां करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 25 अप्रैल, 2024 को मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
— BJP (@BJP4India) April 24, 2024
लाइव देखें:
https://t.co/ZFyEVldUYK
https://t.co/vpP0MInUi4
https://t.co/lcXkSnNPDn
https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/7XLZZBhz7N
08:19 AM, 25th Apr
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को थम गया। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीट पर मतदान होगा। 7 चरण में हो रहे चुनाव के पहले चरण में पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
