1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 february : big news

12 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

big news
नई दिल्ली। किसान आंदोलन, संसद में बजट चर्चा पर वित्तमंत्री ‍निर्मला सीतारमण के जवाब समेत इन खबरों पर 12 फरवरी, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर...
सूर्य 12 फरवरी, 2021 को मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। सूर्य, सिंह राशि के स्वामी हैं। सूर्य को ऊर्जा का कारक माना जाता है। सूर्य किसी भी राशि में गोचर करने के बाद लगभग एक माह तक उसी राशि में रहते हैं।
13 फरवरी, शनिवार को नहीं होगी राज्यसभा की बैठक। बजट पर चर्चा और इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। 
संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की आने वाले दिनों में केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 'किसान महापंचायत' आयोजित की जाएगी। विभिन्न कृषि संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ही प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर राहुल गांधी भी आज से 2 दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वे 5 किसान महापंचायतों को संबोधित करेंगे...
अगला लेख
कोवैक्सीन को लेकर अब भी चिंतित हैं छत्तीसगढ़ सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया यह जवाब...