सम्बंधित जानकारी
- चारधाम यात्रा 10 मई से होगी शुरू, पहले दिन खुलेंगे 3 धामों के कपाट
- Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम
- Kedarnath Dham Yatra 2024: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन
- कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, महाशिवरात्रि पर हुआ एलान
- महाशिवरात्रि पर इन 5 खास मंदिरों में जरूर करें दर्शन, होगा कल्याण
live : केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट खुले, प्रथम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
live Live Updates : केदारनाथ धाम और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई। चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। पल पल की जानकारी...
11:38 AM, 10th May
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मौजूद थे।
10:38 AM, 10th May
3 दिन की गिरावट के बाद BSE का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 203.52 अंक की बढ़त के साथ 72,608 अंक पर खुला। NSE का निफ्टी 83.7 अंक चढ़कर 22,041.20 अंक पर रहा।
07:39 AM, 10th May
केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे खुल गए, यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे जबकि गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह। गुरुवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
07:35 AM, 10th May
महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी रैलियां, पश्चिम बंगाल और झारखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह। हरियाणा और चंडीगढ़ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा और रोडशो।
PM Shri @narendramodis public programmes in Maharashtra, Telangana and Odisha on 10th May 2024.
— BJP (@BJP4India) May 9, 2024
Watch Live:
https://t.co/ZFyEVldUYK
https://t.co/vpP0MInUi4
https://t.co/lcXkSnNPDn
https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/aBzkCaFcXz
07:22 AM, 10th May
अक्षय तृतीया के दिन आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जय बाबा केदार! आप सभी भक्तजनों का चारधाम यात्रा 2024 में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें। हमारी सरकार द्वारा चारधाम आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
जय बाबा केदार!
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 10, 2024
आप सभी भक्तजनों का चारधाम यात्रा 2024 में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें।
हमारी सरकार द्वारा चारधाम आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के… pic.twitter.com/Y3MNQNZL0L
