1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महात्मा गांधी
  4. Mahatma Gandhi Biography

Mahatma Gandhi : महात्‍मा गांधी के बारे में 10 रोचक बातें, जानिए

Mahatma Gandhi
देश की आजादी के प्रमुख योद्धा महात्‍मा गांधी को कौन नहीं जानता। लेकिन कुछ ऐसी जानकारी भी है जो शायद आप न जानते हों, आइए जानते महात्‍मा गांधी के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्‍प बातें।
 
2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर गुजरात में जन्‍मे महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्‍हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। 
 
गांधी ने स्वतंत्रता के लिए सत्य और अहिंसा का रास्‍ता चुना था। 30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर साल भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी के बारे में 10 रोचक बातें
 
1. गांधी जी की मातृ-भाषा गुजराती थी।
 
2. गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से पढ़ाई की थी।
 
3. गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप मे विश्वभर में मनाया जाता है।
 
4. वह अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे उनके दो भाई और एक बहन थी।
 
5. गांधी जी के पिता धार्मिक रूप से हिंदू तथा जाति से मोध बनिया थे।
 
6. माधव देसाई, गांधी जी के निजी सचिव थे।
 
7. गांधी जी की हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी।
 
8. गांधी जी और प्रसिध्द लेखक लियो टोलस्टोय के बीच लगातार पत्र व्यवहार होता था।
 
9. गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दोरान, जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी, टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी। 
 
10.  गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी।

अगला लेख
Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल पिछले 9 महीने के निचले स्‍तर पर, जानिए पेट्रोल और डीजल के क्या हैं भाव