सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से गई थी 135 लोगों की जान, देश में अब तक हुए ये हादसे
- Bridge Collapse : पुणे में बड़ा हादसा, Indrayani River पर बना पुल टूटा, 4 की मौत, कई लापता
- आवारा कुत्तों से बचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उताया
- कितनी खतरनाक बीमारी है गिलियन बैरे सिंड्रोम, इलाज के लिए 1 इंजेक्शन की कीमत 20 हजार
- 5 करोड़ और पुणे में घर, ओलंपिक पदक विजेता के पिता ने की महाराष्ट्र सरकार से मांग
Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत का जिम्मेदार
pune bridge collapse on indrayani river News : पुणे के मावल तहसील के तलेगांव दाभाडे के पास कुंडमाला क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण टूट गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह पुल कई महीनों से वाहनों के लिए बंद था। खबरों के मुताबिक कि यह फिर भी खुला था। मीडिया खबरों के मुताबिक जर्जर होने से पुल का एक हिस्सा बंद कर दिया गया था।
लापरवाही से पड़ी भारी
रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक कुंडमाला क्षेत्र घूमने आए थे। कुछ लोग उस समय पुल पर खड़े होकर फोटो ले रहे थे और दृश्य का आनंद ले रहे थे, जब पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। यह हादसा अचानक हुआ और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद, मावल तहसील में भुशी डैम और लोनावाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पिछले सप्ताह बंद कर दिए गए थे।
क्या बोले स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी शिकायतें प्रशासन तक पहले भी पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
बीते कुछ दिनों से पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था और बहाव तेज था। इसी तेज बहाव और पुल की जर्जर हालत ने मिलकर इस हादसे को जन्म दिया।VIDEO | Indrayani Bridge Collapse: NCP (SP) MP Supriya Sule (@supriya_sule) arrives at the bridge collapse site.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GNkm7UcPGm
क्या बोले मुख्यमंत्री
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ये वही पुल था जिससे कुंडमाला क्षेत्र को पार किया जाता था।
क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाली तलेगांव दाभाड़े पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।VIDEO | Indrayani Bridge Collapse: Rescue operation continues Pune's Maval tehsil where an iron bridge collapsed earlier today, leading to the death of at least two people.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bMZd5AT88B
क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
कांग्रेस ने कहा- जवाबदेही जरूरी है
कांग्रेस ने रविवार को पुणे की मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जवाबदेही तय होना जरूरी है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर एक पुराना लोहे का पुल ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए।
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि पुणे की मावल तहसील में पुल का गिरना एक हृदय विदारक त्रासदी है। खेड़ा ने कहा, हम उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हैं या अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि हर एक जान जो इस टाली जा सकने वाली दुर्घटना में गई, लापरवाही की कीमत की पीड़ादायक याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।
खेड़ा ने कहा कि इस गहरे शोक के क्षण में, हम राहत कार्यों में जुटी टीम के साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। शोक की इस घड़ी में जवाबदेही तय होना ज़रूरी है। लेकिन आज, हम सबसे पहले उन लोगों के साथ खड़े हैं जो अपनों के खोने के गहरे दुख में डूबे हैं, और उन सभी के साहस को नमन करते हैं जो अब भी तलाश कर रहे हैं, और अब भी उम्मीद से डटे हुए हैं। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma
