1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Cow climbs to third floor of building in Ravivar Peth, safely rescued using crane

आवारा कुत्तों से बचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उताया

pune news
Pune news in hindi : महाराष्ट्र के पुणे में एक पारंपरिक इमारत वाड़ा के लोगों की नींद शुक्रवार सुबह उस समय शोरगुल से खुल गई जब आवारा कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई।
 
दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना रविवार पेठ इलाके के परदेसी वाड़ा में सुबह करीब छह बजे की है। आवारा कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने पर एक जर्सी गाय इमारत के परिसर में घुस गई और एक संकरी लकड़ी की सीढ़ी से तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। जब स्थानीय लोग गाय को नीचे नहीं उतार सके तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया।
 
दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि गाय को सीढ़ियों से नीचे नहीं लाया जा सका। अंतिम उपाय के रूप में, हमने उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और सुरक्षा बेल्ट का इस्तेमाल किया। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी