1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Kunal Kamra did not appear before Mumbai Police

तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा

कामरा ने अपने एक कार्यक्रम में एक 'पैरोडी' गाई थी जिसमें शिवसेना में विभाजन के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया गया था।

Kunal Kamra
Kunal Kamra News: 'स्टैंडअप कॉमेडियन' कुणाल कामरा (Kunal Kamra) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के समक्ष पेश नहीं हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।ALSO READ: पुलिस का कुणाल कामरा को तीसरा समन, 5 अप्रैल को बुलाया

अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।ALSO READ: कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश
 
कामरा ने शिंदे पर कटाक्ष किया था : कामरा ने अपने एक कार्यक्रम में एक 'पैरोडी' गाई थी जिसमें शिवसेना में विभाजन के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया गया था। यह कार्यक्रम खार के एक होटल में स्थित स्टूडियो में आयोजित किया गया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को स्टूडियो और उस होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां यह स्टूडियो स्थित है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरी बार समन भेजकर 5 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था।ALSO READ: संजय राउत ने की केंद्र सरकार से मांग, कुणाल कामरा को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए
 
कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत : खार पुलिस का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरे समन पर कामरा के पेश नहीं होने पर माहिम स्थित उनके आवास पहुंचा था। मद्रास उच्च न्यायालय ने कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नंदगांव) में 'कॉमेडियन' के खिलाफ दर्ज 3 प्राथमिकियां खार पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने की वार्ता, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए