1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Aurangzeb row Violence erupts in Nagpur

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Aurangzeb grave dispute
औरंगजेब की कब्र विवाद को लेकर सुलग रहे महाराष्‍ट्र के नागपुर में सोमवार को भारी बवाल हो गया। सुबह विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की मजार को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी। घटना से जुड़ी से जुड़ी 10 बड़ी बातें- 
 
1. नागपुर में औरंगजब को लेकर दो पक्षों में हिंसा। नागपुर का महल इलाका पत्थरों से पटा, लोगों के घर में पत्थर फेंके।
2. महल और आसपास के इलाकों में हजारों पुलिसकर्मी तैनात।
 
3. विधायक प्रवीण दटके ने उठाया सवाल। स्थानीय विधायक प्रवीण दटके का दावा, बाहर से हिंसा फैलाने आए दंगाई।
 
4. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदर्शनकारियो को बख्शा नहीं जाएगा।
 
5. नितिन गडकरी ने की आम लोगों से अपील, शान्ति बहाल करने में पुलिस की मदद करे।
 
6. पूरे इलाके में धारा 144 लागू। हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल। कई गाड़ियां और जेसीबी को आग लगाई।
 
7. मंत्री चंद्रशेखर भावनकुले ने कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन आरोपियों को छोड़ा नहीं। 
 
8. आम लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं जाने की अपील।
 
9. नागपुर कमिश्नर रविन्द्र सिंघल ने बताया कि 40 से 50 लोगों को  हिरासत में लिया गया है।
 
10. पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले छोड़े. करीब एक घंटे तक उपद्रवियों ने बवाल मचाए रखा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार