1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. vivek johri appointed new madhya pradesh DGP

विवेक जौहरी होंगे मध्यप्रदेश के नए DGP

Vivek Johri
भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच पुलिस महानिदेशक (DGP) वीके सिंह को हटा दिया गया है। विवेक जौहरी को मध्यप्रदेश का नया DGP बनाया गया है।
 
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विवेक जौहरी को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। जौहरी निवर्तमान डीजीपी वीके सिंह का स्थान लेंगे। जौहरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। वीके सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
जौहरी वर्ष 1984 बैच के अधिकारी हैं। वे राज्य और केंद्र में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। आदेश में कहा गया है कि जौहरी के कार्यभार ग्रहण करने तक सायबर सेल के विशेष पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।
अगला लेख
कोरोना वायरस का खौफ, सऊदी अरब ने उमरा तीर्थयात्रा पर लगाई रोक