शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Software engineer groom reached Neemuch by helicopter to pick up the bride..!
Written By Author मुस्तफा हुसैन
Last Modified: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (18:10 IST)

दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा..!

दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा..! - Software engineer groom reached Neemuch by helicopter to pick up the bride..!
नीमच। नीमच जिले में शनिवार को एक हाईप्रोफाइल शादी ने खूब सूर्खियां बटोरीं। इस शादी में सबसे खास बात यह थी कि अपनी जीवन संगिनी को लेने दूल्हा घोड़े पर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया। जैसे ही दूल्हे का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी पन्नालाल गाडरी के पुत्र गौरव का नीमच जिले के सरवानिया महाराज के रामप्रसाद पाल की पुत्री चेतना से विवाह तय हुआ था। इसके बाद विवाह का शुभ मुहूर्त निकला। दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने नीमच पहुंचा। हेलीकॉप्टर में दूल्हे के अतिरिक्त उसकी दो बहनें, पिताजी व पूफाजी सवार थे। जबकि अन्य बाराती बस, कार व अन्य संसाधनों से नीमच आए।
 
नीमच जिले के सरवानिया महाराज में बारात का भव्य स्वागत हुआ। दूल्हे ने कहा- मेरे पिता का सपना था हेलीकॉप्टर से बारात ले जाना। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव ने बताया कि पिता ने मेरे जन्म के साथ ही इस सपने को देखा था। पिता के इसी सपने को आज पूरा कर मन को बड़ी शांति मिल रही है। परिजन भी शादी को लेकर बड़े उत्साहित है।

वहीं दूल्हे के पिता पन्नालाल गाडरी ने कहा कि मैंने यह सपना देखा था कि मेरे बच्चे की शादी धूमधाम के साथ हो। मेरा बेटा राजकुमार की तरह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने जाए। आज मेरा यह सपना साकार हो रहा है। भगवान की असीम कृपा से बेटे ने मेरे सपने को सकार कर मुझे अमूल्य उपहार दिया है। मैं आज बेहद खुश हूं। बेटे की शादी की खुशी तो हर पिता को होती है, लेकिन मुझे आज दोगुनी खुशी मिली है। 
 
नीमच जिले में शनिवार को दिनभर हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे और इस अनौखी शादी की चर्चाएं चलती रहीं। 
ये भी पढ़ें
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, नहीं मिला कोई ठोस सबूत