सम्बंधित जानकारी
- वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?
- Jio मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में डाउनलोड अपलोड स्पीड में सबसे आगे
- मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला
- महिला IAS अफसर ने मंदिरों के लाउडस्पीकर पर उठाए सवाल, आधी रात तक बजने वाले डीजे से किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता?
- MP में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा मैदान में
रीवा में पति संग पिकनिक मनाने गई महिला से गैंगरेप, 100 से ज्यादा हिरासत में
Riwa gangrape news : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पति के साथ पिकनिक मनाने गई एक नवविवाहिता महिला से 5 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता के पति को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। ALSO READ: रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे
पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना सोमवार को गुढ़ तहसील के एक भ्रमण स्थल की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न करने वाले 5 लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू बना है।
रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने बताया कि महिला की हाल ही में शादी हुई है। उसकी और उसके पति की उम्र 19 से 20 वर्ष के आसपास है और दोनों अभी कॉलेज में हैं।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच के तहत 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कथित सामूहिक दुष्कर्म को एक संवेदनशील मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी से काम कर रही है कि पीड़िता की पहचान उजागर न हो। दंपति ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ पुलिस थाने में संपर्क किया।
डीएसपी ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ और मैं मौके पर पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल प्रशिक्षण कराया गया और उसी दिन शाम सात बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।
महिला के बयान का हवाला देते हुए डीएसपी ने बताया कि गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास उसका और उसके पति का झगड़ा हुआ था।
अधिकारी के अनुसार, अपने बयान में महिला ने कहा कि फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमने 100 से अधिक लोगों और संदिग्धों को पकड़ा है। हमारी जांच जारी है। 5 अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक दुष्कर्म और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
