1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. madhya pradesh IAS officers transfer list

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने किए अधिकारियों के तबादले, बदले राजेश राजौरा और मनीष सिंह के विभाग

madhya pradesh government
Madhya Pradesh transfer list : मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची में मनीष सिंह को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है जबकी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
 
इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, संजय दुबे, दीपाली रस्तोगी, अमित राठौर, तरुण कुमार पिथोडे़, रोशन कुमार, गंचा सनोबर, शीला दाहिमा, प्रताप नारायण त्यागी का विभाग बदला गया है।
 
transfer list
लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 3 दिन नहीं मिलेगी राहत, जानिए कैसा है अयोध्‍या का मौसम