सम्बंधित जानकारी
- मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का इंदौर दौरा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान
- मनीष सिंह का ट्रांसफर, विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त
- मध्य प्रदेश में ऑल इन वन का नया फार्मूला
- मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम बनाने से यूपी, बिहार पर क्या होगा असर?
- मध्य प्रदेश: क्या मालवा क्षेत्र फिर बना भाजपा की ‘हिंदुत्व की राजनीति’ का केंद्र?
मध्यप्रदेश में फिर प्रशासनिक सर्जरी, CM सचिवालय से 2 अधिकारियों का तबादला
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में मोहन सरकार में प्रशासनिक स्तर पर सर्जरी की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में शासन ने देर शाम 2 आईएएस अधिकारियों का सीएम सचिवालय से हटाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में नीरज वशिष्ठ और मुकेश चंद्र गुप्ता का नाम शामिल है।
आदेश के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उप सचिव रहे नीरज वशिष्ठ का सीएम सचिवालय से ट्रांसफर कर मंत्रालय भेज दिया है और मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव का पदभार सौंपा है। वहीं मुकेश चंद्र गुप्ता को TNCP डायरेक्टर पद से हटाकर आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
दोनों आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्य सचिव वीरा राणा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
