बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh BJP did Mission 2023 with booth expansion campaign
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (15:11 IST)

बूथ विस्तारक अभियान से MP BJP ने मिशन 2023 का किया शंखनाद, बूथ को डिजिटल करने पर जोर

बूथ विस्तारक अभियान से MP BJP ने मिशन 2023 का किया शंखनाद, बूथ को डिजिटल करने पर जोर - Madhya Pradesh BJP did Mission 2023 with booth expansion campaign
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश के 65 हजार बूथों पर आज बूथ विस्तारक अभियान से मिशन 2023 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो की  राजनगर विधानसभा के 171 बूथ से अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत 20 जनवरी से 30 जनवरी तक 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान प्रारम्भ कर रही है। अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री एवं मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण विस्तारक के रूप बूथ केंद्रों पर पहुचेंगे। 
 
वहीं उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह अभियान के पहले दिन ग्वालियर के मंडल कैंटोनमेंट के बूथ क्रमांक 126 और ग्वालियर ग्रामीण की बूथ विस्तारक कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ता से सीधा संवाद है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी निरंतर संगठन को मजबूत करने का कार्य करती रहती है। 
क्या है बूथ विस्तारक अभियान?- बूथ विस्तारक योजना में पार्टी के 65 हजार बूथों पर 20 हजार विस्तारक प्रत्येक दिन 10 घंटे देंगे। इसका मतलब है 20 लाख घंटे बूथ के काम के लिए नियोजित होने वाले हैं। खास बात यह है कि बूथ विस्तारक योजना के लिए पार्टी ने विशेष प्रकार का संगठन एप्प बनाया है। जिससे आज डिजिटाइलाजेशन के दौर में भी प्रत्येक बूथ से जीवंत संपर्क हो और कहीं से भी किसी बूथ की रचना को देखा जा सके। एप्प के माध्यम से 20 जनवरी को बूथ समिति, पन्ना समिति और की-वोटर्स का पंजीकरण किया जायेगा। जिसमें उनके नाम, नंबर एवं पता सहित तमाम जानकारी रहेगी। एप्प में समितियों के पंजीकरण के साथ ही एक रजिस्टर भी दिया जा रहा है, जिसमें भी सारी जानकारी दर्ज की जाएगी। उ
 
पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ समिति के लिए साल भर में 22 काम तय किये गये हैं, जिनमें से 6 आयोजन विशेष तौर पर किए जाने हैं। जिनमें 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, जन्माष्टमी पर स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती, 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी की जयंती,इन 6 कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा चुनाव परिणामों के आधार पर बूथों का ग्रेडेशन भी किया गया है। जहां हमें 70 प्रतिशत से अधिक वोट मिलते हैं वह ए ग्रेड बूथ होगा। इस प्रकार से बूथ समिति बूथों को अपग्रेड करने का काम करेगी।
 
सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा के मंत्र के अनुसार प्रत्येक जाति, पंथ, मजहब और वर्ग को बूथ से जोड़कर बूथ को मजबूत करने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक महीने बूथ समिति के द्वारा सुना जायेगा, जिसके पश्चात् बूथ समिति की बैठक होगी।
 
 
ये भी पढ़ें
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में तीसरी लहर चरम पर पहुंच चुकी है (Live Updates)