सम्बंधित जानकारी
- लगातार 7 बार हमीरपुर सीट पर रहा कांग्रेस का कब्जा, 36 वर्षों से जीत का इंतजार...
- CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद
- भाजपा विधायक विल्फ्रेड ने गोवा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, पार्टी छोड़ी
- हरक सिंह रावत को कांग्रेस अपने साथ लेगी या नहीं, अब भी बना हुआ है रहस्य
- दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
गोवा में भाजपा के 34 उम्मीदवार घोषित, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं
पणजी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने गोवा की 40 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषितकर दिया है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के रक्षामंत्री रहे स्व. मनोहर पर्रिकर के बेटे के नाम नहीं है।
भाजपा ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सांकली से उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर का नाम शामिल नहीं है।
पणजी से पार्टी ने आटांसियो मोंसेराते को उम्मीदवार बनाया है, वहीं तिविम सीट से नीलकांत रामनाथ को प्रत्याशी बनाया है। सियोलिम से दयानंद मांद्रेकर चुनाव लड़ेंगे।
