सम्बंधित जानकारी
- यूपी में क्या एक बार फिर मंडल बनाम कमंडल की राजनीति लौट रही है
- अमित पालेकरः ईमानदार चेहरा या केजरीवाल ने गोवा में साधे जातिगत समीकरण
- Trivendra Singh Rawat ने BJP अध्यक्ष JP Nadda को लिखा पत्र, चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बड़ी बात
- मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता हो सकते हैं भाजपा में शामिल
- UP का संग्राम : BJP की सहयोगी दलों के साथ बनी बात, जल्द होगा सीटों के बंटवारे का ऐलान
भाजपा विधायक विल्फ्रेड ने गोवा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, पार्टी छोड़ी
पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।
वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने पत्रकारों से कहा कि मैंने आगामी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने के लिए राज्य विधानसभा के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही भाजपा को चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैंने पार्टी से कहा था कि मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लडूंगा।
