सम्बंधित जानकारी
- UP के हरदोई में तेंदुए का आतंक, 2 लोगों पर हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- जज्बे को सलाम : तेंदुए ने किया 5 साल की मासूम पर हमला, बहादुर मां ने बचाई जान...
- बुरहानपुर : मुख्यमंत्री शिवराज ने किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
- अनलॉक मध्यप्रदेश की शुरुआत : 5 जिलों में 50 फीसदी दुकानें और सरकारी और प्राइवेट दफ्तर 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुले
- आग से बचने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तेंदुआ, करंट से हुई मौत
दहशत हुई खत्म, पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ...
बुरहानपुर। विगत 15 दिनों से बुरहानपुर के खेतों में आतंक मचाने वाला तेंदुआ अंतत: वन विभाग के शिकंजे में आ ही गया। इस खूंखार तेंदुए की वजह से किसान एवं ग्रामीण दहशत में थे। अब इस तेंदुए को ओंकारेश्वर अभयारण्य में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह तेंदुआ पिछले 15 दिनों से आसपास के इलाके में आतंक मचाए हुए था। किसानों और उनके जानवरों को खतरा बना हुआ था।
दरअसल, बुरहानपुर के नेपानगर के समीप ग्राम भातखेड़ा में तेंदुआ दिखने से लगभग 15 दिनों से किसानों एवं ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था। इसके चलते दहशत का माहौल बना हुआ था। डर के चलते ग्रामीण और किसान घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश करवाई साथ ही को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए। अंतत: तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए के कैद होने की जानकारी लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया एवं तेंदुए को अभयारण्य में छोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई।
