1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. labours gets 3 diamonds in Panna

पन्ना में फिर चमकी मजदूरों की किस्मत, मिले 3 कीमती हीरे

Panna
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर मजदूरों की किस्मत उस चमक गई, जब‍ उन्हें खुदाई में जेम्स क्वालिटी के 3 चमकदार हीरे मिले। इनकी कीमत 20 लाख के लगभग आंकी जा रही है। हालांकि पन्ना जिले में खुदाई के दौरान पहले भी लोगों को हीरे मिलते रहे हैं। 
 
पन्ना के ग्राम जरुआपुर (मझगंवा रोड) में उथली हीरा खदान में सवल सरदार को तीन हीरे मिले हैं, जिनका कुल वजन 8 कैरेट के लगभग है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह सब हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं। 
 
सभी हीरों को पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा कराया गया है। इन हीरों में 6 लोगों की पार्टनरशिप है। 
 
हीरा खदान का पट्‍टा लेने वाले पार्टनरों में से एक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के चलते हमारे पास कोई काम नहीं था। इसी के चलते हमने मिलकर हीरा खदान का पट्‍टा लेकर किस्मत आजमाने का फैसला किया था। खुदाई के दौरान हमें ये हीरे मिले हैं। सभी साथी काफी खुश हैं। 
 
दूसरी ओर पन्ना के हीरा के अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि यह पहला मौका है जब एक साथ किसी को 3 हीरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों हीरों का वजन क्रमश: 4.45, 2.16, 0.93 कैरेट, जबकि इनका कुल वजन 7.54 कैरेट है। पांडे ने बताया कि ऑक्शन के बाद रॉयल्टी काटकर शेष राशि मजदूरों को सौंप दी जाएगी। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
शिवपुरी में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया