सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में आफत की बारिश, 2 लोकल में फंसे 290 लोगों को निकाला, रेड अलर्ट
- महाराष्ट्र के पालघर में बाढ़ का कहर, पुलिस ने बचाई 22 लोगों की जान
- Mumbai rain : बारिश की बरबादी पर PM मोदी ने उद्धव ठाकरे से किया मदद का वादा
- Weather update : मुंबई में भारी बारिश, हाईटाइड की चेतावनी, BMC ने लोगों को दी घरों में रहने की सलाह
- Weather update : मुंबई में फिर आफत की बारिश, जानिए देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मुंबई में बारिश से हा-हाकार, सड़कें बनी समंदर, प्रार्थना के लिए उठे हाथ
मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते हा-हाकार मच गया है। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद ऐसा लग रहा है मानो सड़कों पर समंदर उतर आया हो। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और फोटो खौफ पैदा कर रहे हैं।
जब फोटो और वीडियो देखकर ही लोग सिहर रहे हैं तो जो इस आपदा को झेल रहे हैं, उनकी परेशानी स्थिति की तो कल्पना करना भी मुश्किल है। बुधवार की भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। यातायात बुरी तरह से ठप हो गया साथ ही लोग जगह-जगह फंस गए।
एक जानकारी के मुताबिक मात्र 12 घंटे में मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी बारिश हुई है, जितनी 46 साल में कभी नहीं हुई। बीएमसी भी इन हालात में खुद को असहाय महसूस कर रही है और लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर ना निकलें। मुंबई, ठाणे, पालघर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई है।
ट्विटर पर लोगों ने फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनके आधार सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि मुंबई में बारिश से पैदा हुए हालात कितने बुरे हैं। एक व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मुंबई के मुख्य बाजार कालाबादेवी इलाके में दो पहिया वाहन पत्तों की तरह पानी में बह गए।I recently saw this video in WhatsApp and it was like mini waterfalls rushing into their house .. so pathetic.. 2020 is f**king us .. really 2020 makes me feared about year-end. Don't loose ur hope Mumbai people#mumbaifloods #2020worstyear pic.twitter.com/n9YhYlruKc
— Sasi@Surya (@surya_toin) August 5, 2020
साहिल जोशी ने लिखा- यदि मुंबई में लॉकडाउन की स्थिति नहीं होती तो हालात कितने बुरे होते इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। शीतल नामक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि बहुत ही भयानक स्थिति है। ससि सूर्या नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- बहुत दर्दनाक स्थिति है मुंबई के लोगों को उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए।
