1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Jitu Patwari's controversial statement against Shivraj Singh Chauhan

मप्र में सियासी घमासान : जीतू पटवारी बोले- रावण हैं शिवराज सिंह

Jitu Patwari
शाजापुर। मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह रावण हैं और रावण जैसा काम कर रहे हैं। शिवराज सिंह विधायकों को खरीदना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हैं और रहेंगे।

पटवारी शनिवार को बिरगोद गांव की पहाड़ी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल लोगों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे। पटवारी ने कहा कि जो लोकतंत्र की हत्या करना चाहते थे, वे इस पूरे मामले में नाकाम साबित हुए हैं।

15 साल का भ्रष्टाचार और अकूत संपत्ति उनके पेट में समा नहीं रही है। इसलिए वे उसका दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा एक-एक जनप्रतिनिधि सकारात्मक और सेवाभाव की राजनीति करता है। यह प्रदेश की पहली ऐसी घटना है, जिसने मध्य प्रदेश और यहां के लोकतंत्र को कलंकित किया है।

शिवराज मुख्यमंत्री रहते राम की भाषा बोले, अब रावण का कृत्य कर रहे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और उनके पुराने मंत्री इस कृत्य में शामिल थे। मैं मानता हूं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि देगा।

पटवारी ने सभी घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलवाने का आश्वासन भी दिया। एक ही पलंग पर 2 मरीजों को देखकर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल दूसरे बिस्तर की व्यवस्था करने को कहा।
अगला लेख
दिल्ली हिंसा : 3 दिन बढ़ी शाहरुख की पुलिस रिमांड