सम्बंधित जानकारी
- मप्र के श्योपुर में नाव पलटी, 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 4 को बचाया
- भाई की गुंडागर्दी पर बोले बागेश्वर सरकार, हम कानून के साथ, जांच कर कार्रवाई करें
- विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सुंदर फूड्स एंड डेयरी ने अपना नया ब्रांड “समूह” लॉन्च किया
- Exit Poll 2024:मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप से चूकेगी भाजपा!,छिंदवाड़ा के साथ इन 3-4 सीटों पर कांटे की टक्कर
- मध्यप्रदेश में 15 जून तक पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD ने दी जानकारी
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की दिल्ली में संदिग्ध मौत
MP News : जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना की असमय मृत्यु हो गई है। कलेक्टर सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद अमोल का पार्थिव शरीर जबलपुर लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि अमोल की कल तबीयत खराब हो गई थी और उसके बाद आज उनका निधन हो गया है।
अभी मृत्यु का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होगा। दिल्ली में अमोल सक्सेना फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने जताया दु:ख : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि जबलपुर कलेक्टर के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
