1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh's controversial post on Kavad Yatra

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून

Digvijay Singh's controversial post on Kavad Yatra
भोपाल। कावड़ यात्रा को लेकर चल रहे विवाद और उस पर हो रही सियासत में अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हो गई है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कावड़ यात्रा और नमाज की फोटो एक साथ पोस्ट कर कमेंट किया जिस पर सियासत शुरु हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर कावड़ यात्रा पर टिप्पणी की है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें एक तरफ कावड़ी जो पूरी सड़क पर फैले दिख रहे हैं, दूसरी तरफ नमाजी, जिन्हें पुलिस मारकर हटाती दिख रही है, इसके साथ ही उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है 'एक देश दो कानून'।

दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद अब सियासत भी गर्मा गई है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण की सियासत बताया है। सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि दिग्विजय सिंह केवल सनातन का विरोध करते है और उलेमा की तरह व्यवहार करते है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह अब कांवड़ यात्रा जैसे पर्व को विवादस्पद बनाना चाहते है।

वहीं दूसरी ओर कावड़ यात्रा और नमाज की फोटो एक साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर जमकर किरकिरी हो रही है। हिंदू और मुसलमानों के लिए एक देश में दो कानून के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कांग्रेस इसी सोच के कारण तो डूबी है। वहीं राजबीर नाम के यूजर ने लिखा कि नया भारत जाग रहा है, मुगलिया से मुक्त हो रहा है। वहीं अरविंद कुमार पांडेय यूजर ने लिखा कि वक्फ बोर्ड एक देश में दो कानून नहीं है न एकदम नहीं, दुनिया में सब होना चापलूस मत होना। वहींअभिषेक नाम के यूजर ने लिखा इसी लिए लोग गरियाते है. सम्भवतः यह पूरे देश में कांवड़ यात्रा की इस तरह की पहली तसवीर है.  फिर भी हिंदू समाज इसे गलत मानने में गुरेज़ नही करेगा. दूसरी तरफ नमाज़ पढ़ने की जो कि पूरे देश और दुनिया की हर दिन देखी जाने वाली तस्वीर है जिसे मुस्लिम समुदाय हमेशा सही ठहराते नज़र आता है. फिर भी कांग्रेस को तुष्टिकरण का कीड़ा काट लेता है. वक़्फ़ बोर्ड एक देश दो कानून. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एक देश दो कानून. और ना जाने कितने ही, पर वो कांग्रेस के तुष्टिकरण की देन ही तो है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
क्यों किआरा ने बच्चे के जन्म के लिए चुनी 15 तारीख? क्या न्यूमेरोलॉजी है वजह, जानिए मूलांक 6 का अंक शास्त्र में महत्व