1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh brother Laxman Singh expelled from Congress for 6 years

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

Digvijay Singh's brother Laxman Singh expelled from Congress for 6 years
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से बाहर कर रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस के सीनियर नेता माने जाने वाले लक्ष्मण सिंह को पार्टी हाईकमान ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह ने पिछले दिनों से अपने बयानों से पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री  उमर अब्दुल्ला पर निशाना साध रहे थे, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का…उसने क्या कहा मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। ये बचपना हमलोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं और कांग्रेस को नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में US के 26 अब्राम टैंक नष्ट किए, 1200 से ज्यादा सैनिकों के शव भी भेजे