सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की तरह पशुओं मे लंपी वायरस, 26 जिलों में फैला संक्रमण, राजस्थान और गुजरात की सीमा से सटे जिलों में धारा 144
- मध्यप्रदेश में भी पशुपालकों के लिए मुसीबत बना लंपी वायरस, क्या सावधानी बरतें और क्या है इसकी दवाई?
- भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दावा, रिश्वत के लिए बेची जा रही हैं बेटियां
- बाह्मणों को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का विवादित बयान, भाजपा ने कमलनाथ को घेरा
- मध्यप्रदेश में अपने ही मंत्रियों से घिरती भाजपा सरकार, पन्ना पोषण आहार मामले में नाराज शिवराज
शिवराज का बड़ा ऐलान, पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए लगेगा मुफ्त टीका
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए आज उनके मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस पशुओं में कोविड सरीखा ही वायरस है और इसके खिलाफ वैसी ही लड़ाई लड़नी होगी, जैसी कोविड के खिलाफ लड़ी थी। इस वायरस को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।
शिवराज ने कहा कि गौ-सेवक, जनप्रतिनिधि और समाज के बाकी लोग, सभी को मिलकर इस बीमारी को रोकना है। हम करणीय कार्यों पर विचार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद वे जनता के नाम एक अपील जारी करेंगे कि इस विषय में सावधानी रखना है। अब यह 26 जिलों में है, तो बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
चौहान ने कहा कि इसे बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्यों में जिस तरह गाय और बाकी पशुओं की मृत्यु हुई, वह दृश्य सामने आए हैं, किसी भी कीमत पर हमें उस स्थिति को पैदा नहीं होने देना है।
उन्होंने कहा कि यह एक तरीके से पशुओं में कोविड जैसा ही है। ये मक्खी, मच्छरों, आपस में मिलने से, साथ रहने से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। इसको लेकर गंभीर चिंता की जरूरत है।
