1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Accident in Indore

Accident। इंदौर में भीषण कार दुर्घटना में एक्रोपॉलिस कॉलेज की 2 महिला प्रोफेसरों की मौत, 1 घायल

Indore
इंदौर। गुरुवार को इंदौर के समीप एमआर 11 पर एक भीषण कार दुर्घटना में एक्रोपॉलिस कॉलेज की 2 महिला प्रोफेसरों की मौत हो गई जबकि एक प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हैं। घायल प्रोफेसर को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
लसू‍ड़िया पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि 3 महिला प्रोफेसर अपने कॉलेज से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थीं जिनकी टक्कर एक एक्सयूवी कार से हो गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 2 प्रोफेसरों स्वाति यादव और विनीता तिवारी की मौत हो गई जबकि रुचि पांडे घायल हैं।
 
दुर्घटना के बाद एक्सयूवी कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। एक्सयूवी कार के नंबर MP09CN1514 आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। यह कार इंदौर आरटीओ में साउथ तुकोगंज में वीरेंद्र सिंह बैस के नाम रजिस्टर्ड है।
अगला लेख
टिकटॉक वीडियो को लेकर विवादों में घिरा तेलंगाना के मंत्री का पोता