संन्यास का इरादा नहीं!
कैलाश जोशी ने नामांकन दाखिल किया
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश जोशी ने नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर सहित चार पदाधिकारियों के साथ अपना नामांकन जमा कर दिया। जीत के प्रति पूरी तरह आशान्वित जोशी ने कहा कि अभी संन्यास का इरादा नहीं है, भोपाल में रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता में होगा।
पर्चा दाखिल करने के लिए मुहूर्त के अनुसार जोशी ने एक बजकर बीस मिनट का समय चुना। एक गाड़ी में उनके साथ श्री गौर के अलावा विधायक उमाशंकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष आलोक संजर एवं ग्रामीण अध्यक्ष पर्वतसिंह भी थे।
नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पाँच साल की उपलब्धि भोपाल की नर्मदा परियोजना है। अब दशहरे तक नर्मदा का जल भोपाल पहुँच जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार जीतने के बाद वह भोपाल के लिए सड़क, रेल और हवाई यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए और काम करेंगे। भोपाल के दोनों स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, कार्गो सुविधा तथा हज यात्रियों के लिए भोपाल से ही सीधी फ्लाइट मिल सके इस बारे में प्रयास करेंगे।
बदलेगा जीत का अंतर :परिसीमन के बाद भोपाल लोकसभा क्षेत्र के बदले रूप पर उन्होंने कहा कि आठ में से सात विधानसभा में भाजपा का कब्जा है। इसलिए जीत में कोई संदेह नहीं है लेकिन जीत का अंतर कम-ज्यादा हो सकता है। बिजली और पानी संकट के लिए उन्होंने प्रकृति और केन्द्र सरकार को जवाबदेह ठहराया। जोशी ने बताया कि राज्य सरकार प्रतिदिन 12 करोड़ की बिजली खरीद कर जनता को मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के लिए भी अलग से घोषणा-पत्र जारी करेगी।
मैंने नहीं कहा कि संन्यास लूँगा : जोशी ने बताया कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। अगले चुनाव को तो पाँच साल हैं, अतः अभी से कोई घोषणा करना ठीक नहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि संन्यास के बारे में उन्होंने पहले भी कोई घोषणा नहीं की। (नईदुनिया)