सम्बंधित जानकारी
- EVM ने बढ़ाई अखिलेश की परेशानी, दिया यह बड़ा बयान
- वोट डालने के बाद पीएम मोदी बोले, Voter ID आतंकवादियों के IED से अधिक शक्तिशाली
- Loksabha election 3rd phase voting live : तीसरे चरण में 117 लोकसभा सीटों पर मतदान
- भाजपा सांसद उदित राज की धमकी, टिकट नहीं मिलने पर छोड़ दूंगा पार्टी
- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
अब राजनीति में 'गदर' मचाएंगे सनी देओल, भाजपा में शामिल हुए
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने के बाद कहा जा रहा है कि पार्टी सनी को पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। इस सीट से विनोद खन्ना भाजपा के सांसद रह चुके हैं, लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भाजपा ने विनोद खन्ना के पुत्र अक्षय खन्ना को इस सीट से चुनाव लड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि सनी के पिता अभिनेता धर्मेन्द्र भी 2004 में भाजपा के टिकट पर राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
