सम्बंधित जानकारी
- योगी बोले- हनुमानजी में मेरी अटूट आस्था, बीच में कोई नहीं आ सकता
- अब शिवसेना में, क्योंकि प्रियंका भी कभी कांग्रेसी थीं
- मायावती ने मांगें मुलायम के लिए वोट, 24 साल बाद एक मंच पर आए दोनों दिग्गज
- मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे पर यह क्या कह गईं साध्वी प्रज्ञा, मचा बवाल
- गुजरात के सुरेंद्र नगर में चुनावी सभा में हार्दिक पटेल को पड़ा थप्पड़
मंत्री मनोज सिन्हा की धमकी, भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाई तो चार घंटे में हिसाब चुकता
गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी कि जो भी व्यक्ति किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाएगा, उसे केवल चार घंटे में इसकी कीमत अदा करनी पड़ेगी।
गाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सिन्हा गुरुवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में ‘किसान पंचायत सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।
59 वर्षीय सांसद ने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।'
उन्होंने कहा, 'पूर्वांचल का कोई भी अपराधी गाजीपुर में नहीं घुस सकता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को तिरछी निगाह से नहीं देख सकता। अगर उसने ऐसा करने की हिमाकत की तो उसकी आंखें नहीं रहेगी।'
केंद्रीय मंत्री माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)
