1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Yogi Adityanath PSC

पीएसी में होगी 18,000 जवानों की भर्ती : योगी

PAC
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी (प्रॉविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षाबल बताते हुए कहा कि इसे और मजबूत करने के लिए 18,000 जवानों की भर्ती की जाएगी। योगी पीएसी के 69वें स्थापना दिवस पर रविवार को यहां 35वीं वाहिनी महानगर में  आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पीएसी देश के श्रेष्ठ सुरक्षा बल में से एक है और इसके जवानों ने समय-समय पर प्रदेश तथा देश को बेहद मुश्किल से उबारा है। पीएसी की 33 वाहिनियों में 273 कंपनियां स्वीकृत हैं जिसमें से 199 कंपनियां क्रियाशील हैं और 74 अक्रियाशील हैं। अक्रियाशील कंपनियों को क्रियाशील करने के लिए 18,000 जवानों की भर्ती होगी। इसके साथ ही इस बल को और मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि पीएसी के जवानों ने प्रदेश में जहां आपदा के समय लोगों को सुरक्षित बचाने का काम किया वहीं खेल के क्षेत्र में भी पीएसी के जवानों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में कानून-व्यवस्था एवं आपदा के  समय साहस का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीएसी ने कुंभ के दौरान भी  सुरक्षा व्यवस्था में हमेशा योगदान दिया है। (वार्ता) 
अगला लेख
सिकन्दरा उपचुनाव में भाजपा-सपा में सीधी टक्कर